द फॉलोअप डेस्कः
तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव के चोट लग गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबाकि केसीआर के कमर में चोट आई है, बताया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। केसीआर का इलाज सोमाजीगुडा यशोदा अस्पताल में किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह अपने ऐरावेली स्थित फार्म हाउस पर गिर गए थे।

हाल ही किया हार का सामना
फिलहाल डॉक्टर की टीम उनकी कंडीशन के बारे में विचार कर रही है और कुछ टेस्ट की रिपोर्ट ने का इंतेजार है. उसके बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा या नहीं। गौरतलब है कि 3 दिसंबर 2023 को चुनाव के नतीजों का ऐलान हुआ था, जिसके बाद से वह यहीं रह रहे थे। बता दें कि हाल ही में केसीआर की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। उनकी पार्टी - बीआरएस - ने कुल 119 विधानसभा सीटों में से 39 सीटें हासिल की थीं, जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 64 सीटें मिली थीं।
