logo

लड़कियां, फोन कॉल और बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी; नोएडा से रांची तक ऐसे फैला है जाल

cyber_c4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लड़कियां, फोन कॉल और बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने नोएडा से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरोह ने राजधानी रांची के भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। गिरोह मुख्य रूप से बीमा पॉलिसी और फर्जी बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। गिरोह में 9 लड़कियां भी शामिल हैं। गिरफ्तार 10 लोगों में ये 9 लड़कियां भी शामिल हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।   

एक कमरे से होता था गिरोह का संचालन 

मामले की जानकारी देते हुए नोएडा पुलिस ने बताया है कि सेक्टर 51 में एक कमरे से गिरोह का संचालन किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई में पुलिस को कामयाबी मिली है। बताया कि गिरोह बकायदा फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉमर्स का छात्र और 9 लड़कियां शामिल हैं। इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का मास्टर माइंड आशीष कुमार उर्फ अमित है। अमित ने बताया है कि वह बीकॉम में पढ़ाई करता है। कुछ सालों तक उसने मामले में एक और आरोपी जितेंद्र कुमार वर्मा उर्फ अभिषेक के साथ एक निजी बैंक के लिए जीवन बीमा पॉलिसी बेचने का काम किया।  इसके बाद दोनों ने मिलकर फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोगों को ठगने का काम शुरू किया। 

ऐसे शुरू की ठगी 
नोएडा पुलिस ने बताया कि आशीष और जितेंद्र ने शुरुआती चरण में एनसीआर से बाहर रहने वाले लोगों को फर्जी बीमा और लोन का लालच देना शुरू किया। इसके लिए दोनों ने एक ऑनलाइन फर्म् को 2,500 रुपये देकर 10,000 लोगों की निजी जानकारी हासिल की। इसके बाद गिरोह में कॉल करने के लिए 9 लड़कियों को शामिल किया गया। इनको पॉलिसी बेचने की और लोगों से आकर्षक तरीके से बात करने की ट्रेनिंग दी गयी। इन महिलाओं को कमीशन पर रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह के खिलाफ रांची में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। 


 

Tags - Cyber CrimeFraud Crime NewsCrime News in HindiJharkhand Crime News