द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने भारत पहुंची सॉफ्टवेयर इंजीनियर (software Engineer) के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक पीड़िता का 5 लाख भी लेकर फरार हो गया। पीड़िता को उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया जहां उसके साथ दरदंगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 376 सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस को बयान देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह न्यूजीलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 5 महीने की छुट्टी मनाने वह इंदौर आई। यहां होटल में उसके ही दोस्त ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के एक दोस्त ने आरोपी से पहले तो दोस्ती कराई। जिसके बाद एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप कर आरोपी फरार हो गया।
आरोपी की तलाशी में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 376 सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्द वह हमारे गिरफ्त में होगा।