logo

पेट्रोल-डीजल से छुटकारे का एलान : नितिन गडकरी की नई पॉलिसी, वैकल्पिक ईंधन से बदलेगा भारतीय ट्रांसपोर्ट

GADKARI2.jpg

नागपुर 
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साफ संकेत दिए हैं कि भारत अब पेट्रोल और डीजल आधारित परिवहन व्यवस्था से बाहर निकलने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को न सिर्फ आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करनी है, बल्कि स्वच्छ, सस्ता और टिकाऊ विकल्प अपनाना अब मजबूरी बन चुका है।
गडकरी ने बताया कि सरकार फ्लेक्स इंजन टेक्नोलॉजी को बड़े स्तर पर बढ़ावा दे रही है। ऐसे इंजन इथेनॉल, CNG, बायो-फ्यूल और पेट्रोल के मिश्रण पर काम कर सकते हैं। इससे किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि इथेनॉल उत्पादन से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ईंधन आयात पर खर्च घटेगा।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देश में हाइड्रोजन आधारित ट्रकों की शुरुआत हो चुकी है। इनमें से कुछ ट्रक हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जबकि कुछ में हाइड्रोजन-आईसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। भारी मालवाहक वाहनों में यह तकनीक आने वाले समय में लॉजिस्टिक्स सेक्टर की तस्वीर बदल सकती है। गडकरी का कहना है कि डीजल पर चलने वाले ट्रकों और बसों से निकलने वाला प्रदूषण शहरों और हाईवे दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में सरकार वैकल्पिक ईंधन को अपनाने वालों को नीतिगत समर्थन, सब्सिडी और तकनीकी सहयोग देने की दिशा में काम कर रही है, ताकि उद्योग और परिवहन सेक्टर तेजी से इस बदलाव को स्वीकार करें।
उन्होंने दो टूक कहा कि आने वाले वर्षों में सख्त उत्सर्जन मानक लागू किए जाएंगे और जो वाहन निर्माता या ऑपरेटर बदलाव के लिए तैयार नहीं होंगे, उनके लिए रास्ता कठिन होगा। यह नीति भारत को क्लीन मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive