logo

मोना की तलाश में यूपी जायेगी झारखंड पुलिस, जानिये क्या है महिला का प्रिंस खान कनेक्शन 

pricekhannews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, धनबाद 

धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गे को लेकर नई बातें सामने आयी है। बताया जा रहा है कि प्रिंस खान के पैसे के लेन-देन में यूपी की मोनिका का नाम सामने आ रहा है। दरअसल, प्रिंस खान के कथित फाइनेंशियल मैनेजर वीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ये बाते सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक वीर ने धनबाद पुलिस कई अहम जानकरियां दी है। उसने यूपी के रहने वाले तीन लोगों के नाम का खुलासा किया है, जो प्रिंस खान की रंगदारी के पैसे उस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए अब धनबाद पुलिस की एक टीम यूपी जाने की तैयारी में है।

मोना के साथ प्रिंस खान के जुड़े हैं तार 

पुलिस के पूछताछ में वीर सिंह ने प्रिंस के गुर्गे से जुड़े तीन लोगों के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, वीर ने जिन तीन लोगों के नाम लिए हैं, उनमे यूपी की मोना के साथ अन्य दो सदस्य प्रमोद कुमार और गाजियाबाद के अभिषेक उर्फ़ अमन कुमार शामिल हैं। जो दुबई में छिपा कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को पैसे भेजने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस तीनों के तफ्तीश में जुट गई है, कि वे हैं कौन। जानकारी हो कि इससे पहले भी वीर सिंह के बताये पर पुलिस ने दो अपराधी विशाल नंदी व अरसद हुसैन को गिरफ्तार किया था।


धनबाद से दुबई ऐसे भेजे जाते हैं रंगदारी के पैसे 

वहीं धनबाद पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रिंस रंगदारी के पैसे दुबई मंगवाने के लिए कई खाते खुलवा रखे है। रंगदारी के पैसे उस तक पहुंचाने के लिए कई फर्जी हथकंडे अपनाये जाते हैं। प्रिंस के इशारे पर उसके गुर्गों ने 50 से भी अधिक नाम से बैंक खाते खुलवा रखे है। जिसके जरिये प्रिंस तक रंगदारी के पैसे पहुंचाए जाते हैं। इतना ही प्रिंस खान किराये पर खोले गए इन बैंक खाताधारियों को पैसा भी अदा करता है। इतना ही नहीं उसने कई फर्जी कंपनी के नाम पर बैंक खाते खुलवा रखे हैं।