logo

कांग्रेस के एजेंडे से गायब हो गए अल्पसंख्यक, चुनाव परिणामों पर बोले गुलाम नबी आजाद

a515.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

देश के 4 में से 3 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में रुझानों पर कांग्रेस के पूर्व नेता और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले 20-25 सालों में हमने नोटिस किया है कि जिस कांग्रेस को कभी अल्पसंख्यकों का चैंपियन माना जाता था उसने उस वर्ग की कोई बात नहीं की। आजाद ने कहा कि अब अल्पसंख्यक कांग्रेस के एजेंडे में नहीं था।

2024 में बेहतर होंगे नतीजे- महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। मुझे उम्मीद है कि 2024 के चुनाव में नतीजे इससे बेहतर होंगे। 

तीन राज्यों में बहुमत के करीब बीजेपी
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलांगना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव साथ कराए थे। आज 4 राज्यों में काउंटिंग जारी है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़त बना रखी है। दूसरी ओर तेलांगना में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आंकड़े चौंकाने वाले हैं क्योंकि राजस्थान में कांटे की टक्कर बताई जा रही थी वहीं छत्तीसगढ़ का एग्गिट पोल वहां कांग्रेस की वापसी दर्शा रहा था।