डेस्क:
जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने अपनी नई पार्टी बना ली है। आजाद ने पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (Democratic Azad Party) रखा है। उन्होंने जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी नई पार्टी का फ्लैग लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि हमारे पार्टी के नाम के लिए उर्दू, संस्कृत में करीब 1500 नाम आए थे। हिन्दी और उर्दू का मिश्रण 'हिन्दुस्तानी' है। हम चाहते हैं कि नाम लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र हो।

नई पार्टी का फ्लैग भी किया लॉन्च
गुलाम नबी आजाद ने जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई पार्टी का फ्लैग भी लॉन्च किया। मस्टर्ड, सफेद और नीले कलर से बने इस फ्लैग का संदेश काफी अच्छा है। मस्टर्ड कलर क्रिएटिविटी और यूनिटी को दर्शानता है। सफेद शांति को दर्शाता है और नीला स्वतंत्रता, खुली जगह, कल्पना और समुद्र की गहराई से आकाश की ऊंचाइयों तक की सीमाओं को दर्शाता है।

26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से 26 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा था। सोनिया गांधी को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला था। 5 पन्नों के त्यागपत्र में नबी ने कांग्रेस को अनुभवहीन नेताओं की नई मंडली कहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2013 में जब से राहुल गांधी की पार्टी में एंट्री हुई है तब से पार्टी तबाह हो गई।