द फॉलोअप डेस्क
दरभंगा के श्यामा मंदिर में बलि प्रथा पर रोक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अब सियासत भी गर्म हो गई है। BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी इस मसले पर अपनी बात रखी है। गिरिराज ने कहा है कि सनातन धर्म में बलि प्रथा अनादिकाल से चली आ रही है। जिन लोगों ने इसपर रोक लगाई है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वे बकरीद में ऐसी रोक करवा सकते हैं? इतना ही नहीं इस दौरान गिरिराज ने सनातनियों से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे झटका मांस ही खाएं और अगर न मिले तो न खाएं।

बकरीद उनका धर्म है तो बलि प्रथा हमारा धर्म है
गिरिराज सिंह ने एनएनआई से बात करते हुए कहा है कि बलि प्रथा अनादिकाल से है। श्यामा मंदिर में धार्मिक ट्रस्ट की ओर से बलि प्रथा बंद करने को कहा गया। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या वे बकरीद बंद करा सकते हैं? अगर बकरीद उनका धर्म है तो बलि प्रथा हमारा धर्म है। मुसलमानों को मैं सम्मान करता हूं, उनमें अपने धर्म के प्रति इतनी आस्था है कि वे हलाल छोड़कर और कोई मांस नहीं खा सकते। इसलिए सनातन भाइयों से मेरी प्रार्थना है कि आप अपने धर्म की रक्षा के लिए,धर्म को पालन के लिए हलाल मीट खाना छोड़ दीजिए। झटका मांस ही खाएं और अगर न मिले तो न खाएं।
#WATCH पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बलि प्रथा अनादिकाल से है...श्यामा मंदिर में धार्मिक ट्रस्ट की ओर से बलि प्रथा बंद करने को कहा गया। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या वे बकरीद बंद करा सकते हैं? अगर बकरीद उनका धर्म है तो बलि प्रथा हमारा धर्म है... मुसलमानों को मैं सम्मान… pic.twitter.com/Zju1nw0Nrh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2023

गिरिराज के हलाल और झटके वाले बयान पर राजनीति गर्म
गिरिराज के हलाल और झटके वाले बयान पर अब राजनीति गर्म हो गई है। राजद और जदयू के प्रवक्ताओं ने इसपर पलटवार किया है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि I-N-D-I-A की दिल्ली में होने वाली बैठक और उसके नतीजे से ये घबराए हुए हैं। बीजेपी को 33000 का राजनीतिक करंट लगने वाला है। जनता I-N-D-I-A गठबंधन के माध्यम से झटका देने वाली है आप उसपर फोकस किजिए। वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी सरकार के काम से भाजपा घबरायी हुई है। 2024 चुनाव को लेकर भयभीत है। अभी गिरिराज जी को हलाल और झटका याद आ रहा है। ये राजनीति का विषय नहीं हो सकता है।