logo

पेट्रोल पंप पर खड़ी लड़की को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

gwalior_pic_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े एक युवती का बाइक सवार अपराधियों ने आपहरण कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार लड़की झांसी रोड इलाके में बस से उतरी तभी पीछे से 2 बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे। पीछे बैठे अपराधी ने लड़की को पीछे से पकड़ा और उसे उठाकर जबरन गाड़ी पर बिठा लिया। इस घटना के बाद वहां खलबली मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं घटना के बाद पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अपराधियों का पता लगाने और लड़की की खोजबीन में जुट गई है। 


लड़की को जबरन बाइक पर बैठाया
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार लड़की का नाम प्राची है। वह दातिया की रहने वाली है। वह ग्वालिय़र अपने चाचा के घर गृहप्रवेश कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। झांसी रोड इलाके में पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह बस से उतरी तो कुछ ही दूर पैदल चली होगी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अपराधी वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक उतरा और पीछे से युवती को पकड़ा। उसे जबरन बाइक पर बैठाया फिर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना के बाद लड़की के घर में परिजन काफी परेशान है। 

 


पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने मामले को लेकर बताया कि लड़की के परिजनों से बात करने के बाद पता चला है कि बरा गांव के रहने वाले रोहित कुशवाह नाम के युवक से युवती की दोस्ती थी। कुछ दिन पहले वह घर में भी घुस गया था। स दौरान घरवालों ने उसे पकड़ लिया था। परिवार ने रोहित पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बदला लेने की नीयत से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। शुरुआती खोजबीन में पुलिस ने वहां मौजूद कुछ लोगों को लड़के का फोटो दिखाया तो वह बोले- बस के आने से पहले वह खड़ा हुआ था। पुलिस अब उसकी खोज में लग गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N