logo

गोवा : 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोप में बिहार के 2 मजदूरों को पुलिस ने अरेस्ट किया

rape13.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

गोवा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और उनके नाम क्रमश: उपनेश कुमार और मुरारी कुमार पेंटर हैं। दोनों की उम्र 22 और 24 साल के बीच है। पुलिस ने इन दोनों को लगभग 20 मजदूरों से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में मृतका बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला दक्षिण गोवा के वास्को इलाके में पेश आया है। 

क्या बताया पुलिस ने 

दक्षिण गोवा की पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने इस मामले की जानकारी मीडिया को दी है। सावंत ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी युवक और पीड़िता बच्ची का परिवार, सभी बिहार के रहने वाले हैं। ये सभी लोग यहां बन रही एक बिल्डिंग में मजदूरी करने आये हैं। दोनों युवक एक साल से यहां मजदूरी कर रहे हैं, जबकि पीड़िता का परिवार गोवा में मजदूरी करने आठ या नौ महीने पहले ही आया है। सभी कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर रहते हैं। इसी बीच दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी।  

बच्ची  ने अस्पताल में तोड़ा दम 

मिली खबर के मुताबिक रेप के बाद दोनों आरोपी कंस्ट्रक्शन साइट से फरार हो गये। वहीं, बच्ची को घायल और बेहोशी की हालत में देखा गया। इस समय बच्ची के माता-पिता साइट पर काम करने गये थे। लोगों ने इसकी सूचना उनको दी। इसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गयी। दूसरी ओऱ बच्ची को अस्पताल में एडमिट किया गया। यहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

  
 

Tags - goarapeminorarrest