द फॉलोअप डेस्क
केरल में एक 26 साल की डॉक्टर की शादी होनी थी। शादी वह अपने बॉयफ्रेंड से करनी वाली थी। काफी मेहनत के बाद परिजन मानें थे तो लड़की बहुत खुश थी। सब ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक सब कुछ बिखर गया। डॉक्टर शहाना ने अपनी जान ले ली। वजह था दहेज। जानकारी के अनुसार दहेज दानवों ने शहाना के परिजन से BMW कार,150 गोल्ड बॉन्ड, 15 एकड़ जमीन की मांग की थी। शहाना का परिवार देने में असमर्थ था। इसलिए प्रेमी ने शादी तोड़ दिया। जिससे आहत होकर लड़की ने अपनी जान दे दी। पुलिस को लाश के पास एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें लिखा था 'हर किसी को बस पैसा चाहिए'। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

दहेज नहीं दे पाया डॉक्टर का परिवार
मामला तिरुवनंतपुरम का है। यहीं के सरकारी मेडिकल कॉलेज की शहाना पीजी की छात्रा थी और प्रेक्टिस भी करती थी। शहाना अपने कॉलेज के ही एक डॉक्टर से प्यार करती थी। उससे ही होने वाली थी। शहाना की मौत के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके बॉयफ्रेंड के साथ उसकी शादी पक्की हो गई थी। लड़के के परिजनों ने दहेज की मांग की थी। उन्होंने BMW कार,150 गोल्ड बॉन्ड, 15 एकड़ जमीन मांगी थी। हम 50 गोल्ड बॉन्ड, 50 लाख रुपये की संपत्ति और एक कार देने के लिए सहमत हुआ था। लेकिन वो नहीं मानें और शादी तोड़ दी। बता दें कि शहाना के पिता नहीं है। कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया।

बेहोशी की दवा खाई
पुलिस के अनुसार, उसने बेहोशी की दवा का हाई डोज का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान ले ली। शहाना ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसे पुलिस ने बरामद किया था। इस सुसाइड नोट में सुहाना ने लिखा था कि हर किसी को बस पैसा ही चाहिए। एक स्थानीय ने आरोप लगाया कि शहाना का परिवार दहेज देने के लिए तैयार था लेकिन बाद में दूल्हे के परिवार ने बड़ी रकम मांग ली जिसे देने में लड़की के परिजन असमर्थ थे।

फ्लैट में दी जान
जानकारी के अनुसार शहाना ने सोमवार को अपनी जान दी थी। उस दिन उसकी सर्जरी आईसीयू में रात की ड्यूटी थी, लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं पहुंची। जब एक दोस्त ने उसे फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। आनन फानन में सब उसके फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया,कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला। दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो पाया कि शहाना बेहोश पड़ी है। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।