द फॉलोअप डेस्क
कानपुर से एक ट्रांसजेंडर के प्यार और इंतकाम की कहानी सामने आई है। प्रेमी वैभव से शादी करने के लिए ट्रांसजेंडर ने 80 लाख रुपए खर्च करके बेस्ट ट्रांसप्लांट कराया और लड़की बन गई। नाम भी बदला। लड़की बनने के बाद प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद ट्रांसजेंडर ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों को इंदौर में एक बस से पकड़ा है। इस बाद ट्रांसजेंडर ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि पुलिस को दोनों को जेल भेज दिया गया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
लड़की ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में उसकी और वैभव की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दोनों में मुलाकात होने लगी फिर प्यार हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि मुझसे शादी कर लो। तब प्रेमी ने कहा कि समाज की बात कह शादी से इंकार कर दिया लेकिन अगर वह जेंडर चेंज करा लिया तो वह शादी कर लेगा।
तीन बार कराई सर्जरी
दीपा ने बताया कि विभव की बातों में आकर उसने दिल्ली में तीन बार में ब्रेस्ट सर्जरी करा ली। सर्जरी में 40 लाख रुपये लगे मगर अन्य खर्चे मिलाकर 80 लाख रकम लग गई। वह जेंडर चेंज के लिए भी सर्जरी कराना चाहता था मगर पैसे कम पड़ गए। इस सर्जरी के बाद विभव ने उससे मुंह मोड़ लिया और उससे बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद वह उसे सबक सिखाना चाहता था। उसके एक अन्य प्रेमी रोहन यादव के साथ वह रविवार देर रात कानपुर पहुंचा। यहां शराब पी और विभव के घर के नीचे खड़ी गाड़ी जला डाली थी।

बाराजोड़ टोल प्लाजा के पास पकड़े गए
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि त्रिनेत्र योजना के तहत घटनास्थल के आसपास लगाए गए कैमरों में खोजबीन की गई। स्कूटी के नम्बर के जरिए रेपिडो नाम की फर्म के ऑफिस पहुंचे। वहां से दीपा की आईडी और मोबाइल नम्बर मिला। उसे सर्विलांस पर लिया तो बस में लोकेशन मिली। बाराजोड़ टोल प्लाजा के पास आरोपितों को गिरफ्तार किया।