logo

दिल्ली : राज्यपाल रमेश बैस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

modiramesh.jpg

रांचीः
राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री को झारखंड की तमाम गतिविधियों के बारे में बताया। मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें  राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट की है। साथ ही अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने प्रधान मंत्री और गृह मंत्री को राज्य की गतिविधियों की जानकारी दी है। 

 

खास मानी जा रही है मुलाकात
गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और आजसू नेता सुदेश महतो के भी दिल्ली जाने की चर्चा है। इस बीच बीजेपी  ने सीएम पर कई तरह के आरोप भी इन दिनों लगाए हैं। मुख्य सचिव ने माइनिंग लीज से जुड़ी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।  इसी बीच राज्यपाल ने देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। इसलिए इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है।

 

बाबूलाल मरांडी भी गये थे दिल्ली
अभी हाल ही में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दिल्ली का दौरा किया था। उन्होंने वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बाबूलाल मरांडी ने शीर्ष नेताओं के साथ झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी।