द फॉलोअप डेस्क
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा देवघर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आवाहन किया गया है। वर्षों से लंबित पड़ी अपनी मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने के चलते यह कदम उठाया गया है। डाक कर्मियों की मुख्य 2 मांगें है। पहला की उन्हें 8 घंटे का काम और पेंशन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही अन्य कई और मांगे भी हैं। जिसके चलते राष्ट्रीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। प्रधान डाकघर के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

क्या है मांगे
संघ के सचिव चुनूलाल तिवारी ने बताया कि 8 घंटे काम व पेंशन लाभ, 1-1-16 से टीआरसी का 12, 24, 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्क संगत निर्धारण, कमलेशचन्द्र समिति की सकारात्मक सिफारिशों का कार्यान्वयन, समूह बीमा कवरेज 5 लाख तक बढ़ाने, समानता में जीडीएस ग्रेच्युटी में वृद्धि, 180 दिनों तक की संवैतनिक छुट्टी को आगे बढ़ाना और उसका नगदीकरण करना, एसडीबीएस में जीडीएसऔर विभाग योगदान को बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने, जीडीएस द्वारा किए कार्यों को उनके कार्यभार मूल्यांकन में शामिल करने, जीडीएस और नियमित कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतनवृद्धि निकालने में एकरूपता, सेवाओं को बढ़ाने व तेज करने के लिए शाखा कार्यालयों को लैपटॉप, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रदान करने सहित लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है, जिसके चलते राष्ट्रीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया।

हड़ताल में कारोग्राम के सभी जीडीएस कर्मी शामिल
देवघर मंडल अंतर्गत करोंग्राम उप डाकघर के सभी ग्रामीण डाक सेवक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल में हैं। ये अनिश्चित कालीन हड़ताल केंद्रीय नेतृत्व AIGDSU के एस एस महादेवैया और देवघर मंडल के सचिव चुनूलाल तिवारी के आवाहन पर आज से शुरू किया गया है।हड़ताल में कारोग्राम के सभी जीडीएस कर्मी बिपिन सोरेन,अमन कुमार,सुकुमार बाउरी,प्रभाकर कुमार, हरखलाल टुडू,बबलु मुर्मू,संतोष रंजन, सुनील कुमार अकेला,कमल तूरी, भूपाल चंद्र सिंह आदि शामिल हैं।इसमें रिटायर कर्मी बिरंची रवानी और रमेश सिंह की भी अहम भूमिका है।