logo

विवाह पार्टी में रसमलाई खा रहे थे गेस्ट, 50 से अधिक लोग पहुंचाये गये अस्पताल; जानिए ऐसा क्या हुआ

RASMALAI.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क

एक विवाह समारोह में रसमलाई खाने से लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनको चक्कर भी आने लगा। देखते-देखते मामला इस कदर गंभीर हो गया कि 50 से अधिक लोगों को पास के अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। सभी लोग अब डॉक्टर की निगरानी में है और उनके कई तरह के मेडिकल जांच किये जा रहे हैं। अस्पताल में एडमिट होने वाले लोगों में वर और वधु दोनों तरफ के गेस्ट शामिल हैं। मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पेश आया है।

क्या है पूरा मामला

मिली खबर के मुताबिक अंबेडकर नगर के बेवाना थाना क्षेत्र के अटंगी गांव में सीताराम प्रजापति नाम के व्यक्ति के घर बारात आई थी। विवाह की रस्में पूरी की जा रही थीं। इस बीच गेस्ट के लिए रसमलाई और चाउमीन की व्यवस्था की गयी। इस खाने से लोगों को उल्टियां होने लगी। कुछ लोगों को चक्कर भी आने लगे। आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में एडमिट किया गया है। पहले एक – दो लोगों को शिकायत हुई, इसके बाद संख्या बढ़ती चली गयी।

फूड पॉइजनिंग का हो सकता है मामला

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाह समारोह में अधिकतर लोगों ने रसमलाई और चाऊमीन खाया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और कुछ लोगों को दस्त शुरू हो गये। शुरुआती जांच में दूषित खाना खाने की बात सामने आ रही है। आशंका है कि ये फूड पॉइजनिंग का मामला हो सकता है। 4 दर्जन से अधिक लोग खबर लिखे जाने तक अस्पताल में एडमिट हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rasmalaisickbaratadmit