logo

दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था, बदमाशों ने 17 साल के लड़के को गोली मार दी; मौत

gwalior.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश को ग्वालियर में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था जहां बदमाशों ने उसे घेरकर गोली चला दी। गोली नाबालिग के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। साथी उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए। मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग का नाम इमरान खान है। वह रैपिडो राइडर था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस इलाके के सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। 


जबड़े में लगी गोली
घटना ग्वालियर के मुरार इलाके के छह नंबर चौराहा की है। इमरान कस्टमर को ड्रॉप कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात उसके पड़ोसी प्रिंस से हुई। उसने उसे एक पार्टी में मेला ग्रांउड जाने को कहा। इस पार्टी में इमरान के कुछ और दोस्त भी आए थे। इसमें एक का नाम गोलू है। तभी गोलू को अरविंद का कॉल आया, उसने कहा- हिम्मत है तो छह नंबर चौराहा पर आकर मिल। गोलू के साथ प्रिंस, अनूप, इमरान, अरविंद के पास पहुंचे। वहां अरविंद पहले से 5 लड़कों से साथ मौजूद था। अरविंद ने अपने सार्थियों के साथ इमरान के दोस्तों पर हमला कर दिया। सभी भागने लगे लेकिन इमरान वहां फंस गया। इमरान को उनलोगों ने वहां घेर लिया। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। गोली इमरान के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई।


10 से 12 लड़के विवाद करते आए नजर 
घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इलाके की सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस लगी है।  फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है। एक वीडियो में दिख रहा है प्रिंस और इमरान साथ में हैं। बैग इमरान ने टांग रखा है, इसलिए पुलिस प्रिंस को ही मृतक समझ रही थी। बैग को चेक करने पर डॉक्यूमेंट में कॉन्टैक्ट नंबर था। नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस के पिता ने रिसीव किया। उन्होंने बताया कि बेटा तो सही सलामत है। पुलिस प्रिंस के घर पहुंची। उसे थाने लेकर आई। पूछताछ में उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया।