द फॉलोअप डेस्क
हरियाणा सरकार अब आपको विदेश में नौकरी करने का मौका दे रही है। सरकार ने इजरायल में नौकरी के लिए 10 हजार वेकैंसी निकाली है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दुबई में सिक्योरिटी गार्ड, यूके में स्टाफ़ नर्स और इसराइल के लिए कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लोगों के लिए विदेश में नौकरी का मौका उपलब्ध करवा रही है। यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार की लोगों को विदेश में नौकरी देने का काम करेगी। 20 दिसंबर 2023 तक इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है।

लगभग 1.34 लाख रुपये प्रति माह वेतन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम की विज्ञापन शर्तों के अनुसार, आवेदकों की उम्र 25 से 54 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को इंडस्ट्रियलाइज्ड बिल्डिंग फ्रेमवर्क, वुड फ्रेमवर्क, फर्श और दीवारों की सिरेमिक टाइलिंग, पलस्तर कार्य और आयरन बेल्डिंग का अनुभव होना चाहिए। उन्हें संबंधित काम का तीन साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। विज्ञापन के अनुसार, भर्ती किए गए कर्मचारियों को 6100 NIS (इजरायली मुद्रा) यानी लगभग 1.34 लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। एक NIS 22 रुपये के बराबर है। बता दें कि हमास से जंग लड़ रहे इजरायल में निर्माण क्षेत्र में बडी संख्या में मैनपावर की जरूरत है।