logo

हेमंत सोरेन ने कल्पना संग PM मोदी से की मुलाकात, अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

हेमंत सोरेन ने कल्पना संग PM मोदी से की मुलाकात, अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

द फॉलोअप डेस्क
28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसमें इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, इसे लेकर आज यानी 26 नवंबर को कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी हेमंत सोरेन ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए दी। इस पोस्ट में हेमंत ने लिखा है, “आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।”
 

Tags - Prime Minister PM Narendra Modi  Oath taking ceremony Hemant Soren Kalpana Soren Morabadi Ground Jharkhand News National News