logo

28 नवंबर को होगा CM का शपथ ग्रहण समारोह, पत्नी कल्पना संग हेमंत ने किया राहुल और खड़गे को कार्यक्रम में आमंत्रित

28 नवंबर को होगा CM का शपथ ग्रहण समारोह, पत्नी कल्पना संग हेमंत ने किया राहुल और खड़गे को कार्यक्रम में आमंत्रित

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बहुमत लाने वाली इंडिया गठबंधन राज्य में सरकार बनाने वाली है। इसे लेकर 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने वाला है। इसी बीच कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान इस बात पर भी चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है कि झारखंड में कांग्रेस कोटे से कितने नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी हो कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। बता दें कि इस दौरान हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया। 

Tags - Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge  Oath taking ceremony Hemant Soren Kalpana Soren Morabadi Ground Breaking News