logo

हिजबुल कमांडर जावेद अहमद मट्टू दिल्ली में धराया, कश्मीर में इन वारदातों में रहा है शामिल

TERRORISTDELHINEWS1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल के मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी जावेद अहमद मट्टू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। स्पेशल सेल के मुताबिक जावेद कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है। स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि हिजबुल का एक मोस्ट वांटेड आतंकी के दिल्ली में है। गुप्त सुचना के आधार पर स्पेशल सेल ने जावेद अहमद मट्टू को गुरुवार की शाम दिल्ली में धर दबोचा।

जम्मू में कई आतंकी वारदातों में रहा है शामिल
पकड़ा गया आतंकी जावेद पाकिस्तान भी जा चुका है। जावेद जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर में हुए कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है। आतंकी जावेद 5 पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल था। हाल के दिनों में जावेद के भाई ने अपने घर में तिरंगा लहराया था, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। 

हिजबुल का मोस्ट वांटेड आतंकी है जावेद  
जावेद अहमद मट्टू को लेकर स्पेशल सेल ने बताया कि वह हिजबुल के टॉप रैंक का आतंकी है। वह हिजबुल के  A++ आतंकी कैटेगरी में आता है। वर्तमान में जावेद हिजबुल के लिए कमांडर के रूप में सक्रिय था। आतंकी जावेद को लंबे समय से स्पेशल सेल की टीम तलाश रही थी। हालांकि, जम्मू कश्मीर में एक आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। जावेद को पकड़ने के बाद हथियार और चोरी की गाड़ी बरामद की गई। जावेद के पास से स्पेशल सेल की टीम ने 1 पिस्टल और मैगजीन बरामद की है।