logo

बड़ी खबर : क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट, सिर पर गंभीर चोटें, खुद चला रहे थे गाड़ी

rishab.jpg

डेस्कः 
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। ऋषभ को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र का है। घटना शुक्रवार तड़के की है। ऋषभ की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें ऋषभ को काफी चोटें लगी दिखाई पड़ रही है। पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे उसी वक्त यह हादसा हुआ। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खिड़की तोड़कर वो बाहर निकले। फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पंत को को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है।  

नींद आ गई थी

3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाले T20 क्रिकेट टीम में उनका चयन ना होने के बाद वह दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। सुबह 5:30 बजे नारसन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर मंगलौर मनोज मैनवाल ने बताया कि ऋषभ खुद गाड़ी चला रहे थे। ऋषभ ने बताया कि गाड़ी चलाने के दौरान उन्हें नींद आ गई थी। जिस कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना हो गई। इसके बाद उनकी कार धू-धू कर जल गई। ऋषभ के सिर पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि कार हादसे के वक्त ऋषभ पंत अकेले थे।