logo

महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 28 घायल

maharasta.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महाराष्ट्र के धुले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ब्रेक फेल होने की वजह से एक अनियंत्रित कंटेनर होटल में जा घुसा। हादसे में 38 लोग कंटेनर की चपेट में आ गए। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं 28 लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना सुबह मुंबई-आगरा हाईवे पर हुई है। पूरी घटना का एक CCTV फुटेज में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर अपने आगे चल रही एक कार को रौंदता हुआ सड़क किनारे एक होटल में जा घुसता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

ट्रक मघ्यप्रदेश के धुले की ओर जा रहा था

घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबतक 10 लोगों की मौत हो गई। ट्रक मघ्यप्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त कुछ लोग वहां खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस हादसे के चपेट में वो भी आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N