logo

Budget 2024 : 5 साल में 2 करोड़ गरीबों को घर, हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त  

pm_awas1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में आम बजट पेश करते हुए कहा है कि देशभर में मोदी सरकार में 2 करोड़ गरीबों को घर बनाकर दिया जायेगा। ये घर पीएम आवास योजना के तहत बनाये जायेंगे। साथ ही कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 300 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ्त देने की योजना पर काम किया जायेगा। वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि पीएम आवास योजना के तहत पिछले पांच साल में तीन करोड़ घर बनाये गये हैं। देशभर में इस योजना को लोकप्रियता मिली है। कहा कि ये बजट सभी लोगों के लिए है। इसमें मीडिल क्लास लोगों पर खासा फोकस किया गया है। 


बजट में और क्या-क्या 

1.    टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टैक्स स्लैब के दायरे में आनेवाले एक करोड़ टैक्स पेयर्स को इसका फायदा मिलेगा। 
2.    रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 40,000 सामान्य रेल बोगियों को वंदे मातरम के मानकों के अनुसार बदला जायेगा। 
3.    तीन नये रेल कॉरिडोर क निर्माण की घोषणा 
4.    हवाई यात्रा के लिए आगामी वर्षों में 1000 नये एयरक्राफ्ट उपलब्ध होंगे। 
5.    आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस योजना का लाभ सभी आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा। 
6.    2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य होंगे। 

 

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा

तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए बनी पिछली योजानाओं से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। इस दिशा में लखपति दीदी योजना का खासा असर पड़ा है। अब 3 करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना पर काम किया जायेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संसद में पेश कर रही हैं। इसमें उन्होंने देश के लिए तीन नये रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही कहा है कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बजट पेश करने के पहले सीतारमण ने लगभग 60 मिनट का स्पीच दिया। हालांकि इससे पहले वे इससे अधिक समय तक स्पीच देती रही हैं। बजट से पहले आम जनता और राज्य सरकारों के लिए ये स्पीच खासा महत्व रखता है। क्योंकि स्पीच में ही बजट की खास बातें औऱ इसके रुझान का पता चल जाता है।