logo

मध्य प्रदेश : 4  करोड़ से अधिक की संपत्ति, फिर भी दोपहिया से ऑफिस जाता था घूसखोर क्लर्क, ताकि शक ना हो! 

mp_cash.jpg

भोपाल:
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल में चिकित्सा शिक्षा विभाग (Education Department) में क्लर्क के पद पर पदस्थापित हीरो केसवानी के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने पिछले दिनों छापा मारा था। अब इस मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। EOW को जांच के दौरान उनके घर से भारी मात्रा में कैश, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के कागजात समेत काफी चीजें मिली हैं। इन सब में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी संपत्ति होने के बाद भी क्लर्क हीरो केसवानी अपने दफ्तर टू व्हीलर से जाते थे ताकि उनपर किसी को शक न हो।

घऱ देखकर दंग रह गई टीम
बता दें कि EOW की टीम को पहली बार हीरो केसवानी पर तब शक हुआ जब उसने जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन खरीदी।  इस जमीन से जुड़े एक मामले पर पहले से EOW जांच कर रही है। EOW की टीम जब जांच के लिए उनके 3 मंजिला मकान पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। घर के हर कमरे में पेनलिंग और वुडवर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेन्ट हाउस बनाया गया है। हीरो केसवानी के बैरागढ़ स्थित इस भवन की कीमत 1.5 करोड़ रुपये कही जा रही है। हीरो केसवानी ने बैरागढ़ के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियों में मंहगे प्लॉट खरीदे हैं.। हीरो केसवानी ने अधिकांश संपत्ति  पत्नी के नाम खरीदा और बेचा है।

सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद
बता दें कि EOW की टीम को अब तक उनके घर से लगभग 85 लाख रूपये नगद, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के कागजात समेत काफी चीजें मिली हैं। सके अतिरिक्त करोड़ों रुपये की जमीन और मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हीरो केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी के पास लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति होने से संबंधित दस्तावेज भी मिले।