logo

सुहागरात को पति ने दुल्हन के साथ की ऐसी दरिंदगी, फरियाद लेकर पहुंची पुलिस के पास

mp_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

सुहागरात को पति ने दुल्हन के साथ की ऐसी दरिंदगी की कि दुल्हन फरियाद लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गयी। मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर, सिरोल का है। यहां 20 साल की दुल्हन ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उसके पति ने सुहागरात में उसके साथ दरिंदगी की। वो नशे की हालत में उसके पास पहुंचा औऱ वहशीयाना तरीके से पेश आया। पति ने अप्राकृतिक सेक्स के लिए उस पर दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया। इस दौरान रोती-कराहती रही, लेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी। पत्नी को रोता-कराहता छोड़कर वो सो गया। 

दूसरे दिन भी इसी तरह से पेश आया पति 

दुल्हन ने पुलिस को बताया कि दूसरे दिन उसने पति को समझाया औऱ अच्छा बर्ताव करने के लिए कहा। पति ने उसकी बात मान ली। उसने नई नवेली पत्नी से ये वादा भी किया कि वो नशा करना भी छोड़ देगा। लेकिन रात होते ही वो फिर शराब पीकर आया औऱ उसपर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। दूसरी रात को भी पति ने उसके जबरदस्ती की और वहशी तरीके से पेश आया। इसके बाद ये सिलसिला बंद नहीं हुआ। ससुराल वालों ने भी इस मामले में दुल्हन की कोई मदद नहीं की। 

तंग आकर मायके आ गयी दुल्हन 

नशेबाज पति के वहशीयाना बर्ताव से तंग आकर पत्नी कुछ दिनों के बाद अपने मायके आ गयी। दो-तीन दिन बाद पति भी दुल्हन को लेने उसके मायके पहुंच गया। लेकिन दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद इसके बाद पति और उसके घरवालों की ओऱ से दुल्हन के परिवार को तरह-तरह से तंग किया जाने लगा। पति घर वालों ने दुल्हन के परिवार पर औऱ दहेज देने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि शादी के समय भी दहेज में नगद राशि के साथ लगभग सभी चीजें दी गयी थीं।