logo

 ‘मुझे कोई अफसोस नहीं’, शिवसेना MLA पर गोली चलाने वाले BJP विधायक ने और क्या कहा

mumbai1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मुंबई में शिवसेना शिदे गुट के विधायक पर गोली चलाने वाले BJP विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने कहा, मुझे कोई पछतावा और अफसोस नहीं हैं। कहा कि उन्होंने पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना विधायक पर गोली चलाई, क्योंकि वो मेरे बेटे को पुलिस के सामने पीट रहे थे। ऐसी स्थिति में कोई पिता क्या कर सकता है। बता दें कि BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ पर पांच गोलियां दागी थीं। इसमें वे गंभीर रूप से घाय़ल हो गये हैं। अस्पताल में उनकी बॉडी से गोलियां तो निकाली जा चुकी हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, BJP विधायक गणपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

सीएम एकनाथ शिंदे पर लगाये ये आरोप 
BJP नेता ने सीएम एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। कहा, वे महाराष्ट्र में अपराधियों का राज कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आज नहीं तो कल BJP को नुकसान होगा। BJP नेता ने कहा कि शिंद साहब ने एक समय में उद्धव ठाकरे के धोखा दिया। किसी समय वे BJP को धोखा दे सकते हैं। उद्धव की पिछली सरकार को गिराने में सीएम एकनाथ शिंदे की भूमिका की ओर था। गायकवाड़ ने पीएम मोद से अपील की है कि वे सीएम की कार्यशैली का आकलन करें और उनको पद से हटायें। 

क्या हुआ पुलिस स्टेशन में 

BJP नेता गायकवाड़ ने कहा कि उनका बेटा जमीन के मामले में शिकायत करने पुलिस स्टेशन गया था। लेकिन वहां शिवसेना शिंदे गुट के नेता पहुंच गये। उन्होंने मेरे बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी और पुलिस देखती रही। कहा कि ये साफ तौर पर सत्ता पक्ष की धांधली है। पुलिस ने मारपीट रोकने की कारगर कोशिश नहीं की। ऐसी स्थिति में उनको ये कदम उठाना पडा। कहा कि कोई भी पिता अपने बेटे की पिटाई पुलिस स्टेशन जैसी जगह में नहीं देख सकता।