logo

हाथ जोड़ता हूं, RJD से अलगाव की अटकलों पर विराम लगाएं नीतीश; मनोज झा की अपील

manoj_Jha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में सियासी उठापटक की स्थिति के बीच आरजेडी के वरिष्ट नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार से एक अपील की है। आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि बिहार में असमंजस की स्थिति है। नीतीश कुमार ये कन्फ्यूज दूर करें। मनोज झा ने कहा है कि मैं नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि वो इन सारी अटकलों पर विराम दें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश शाम तक अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें। गौरतलब है कि बिहार में अटकलों का बाजार गर्म है कि नीतीश की जेडीयू का महागठबंधन के साथ सब ठीक नहीं चला है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदल सकते हैं। 


नीतीश को मनोज झा ने शाम तक का दिया वक्त
मनोज झा ने कहा है कि बिहार में असमंजस की स्थिति है। नीतीश कुमार को कन्फ्यूज दूर करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को आज शाम तक का वक्त दिया है। यह पहला मौका है, जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने माना है कि बिहार में असमंजस की स्थिति है। साथ ही नीतीश कुमार से दो टूक कह दिया है कि वह शाम तक अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें। तमाम कन्फ्यूजन दूर करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार की ही है। मनोज झा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राजद किसी प्रकार के जोड़तोड़ में नहीं लगी है। वह सिर्फ नीतीश कुमार के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता अभिषेक झा ने कहा कि कन्फ्यूजन दूर करने के लिए बैठकर बात की जाएगी।