द फॉलोअप डेस्कः
बोर्ड परीक्षा 2024 का दौर शुरू हो चुका है। आज आईसीएसई बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से शुरू होगी वहीं, सी12वीं की परीक्षा 12 फरवरी 2024 से शुरू होगी। आप दोनों कक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकते हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने अपनी वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.। उसके मुताबिक, आईसीएसई बोर्ड यानी 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 के बीच होगी. वहीं, आईएससी बोर्ड यानी 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी 2024 से 03 अप्रैल 2024 के बीच होगी।

क्या होगी टाइमिंग
बता दें कि आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी। हर पेपर के लिए 2 घंटे मिलेंगे। कुछ एग्जाम सुबह 9 बजे भी होंगे। इसमें ज्यादातर एग्जाम दो घंटे के हैं लेकिन कुछ में ढाई या 3 घंटे भी मिलेंगे। एससी बोर्ड 12वीं के सभी पेपर 3 घंटे अवधि के हैं। दोपहर में 2 बजे से शुरू होंगे। सीआईएससीई के नोटिफिकेशन में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए सभी गाइडलाइंस भी दी गई हैं। इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकते हैं। सीआईएससीई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट मई 2024 में जारी किया जाएगा। इसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी। उसके बाद ही स्टूडेंट्स को आंसर शीट पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें
डेटशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर Notices के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद ICSE or ISC Board Exam Date Sheet 2024 के लिंक पर जाना होगा.
अगले पेज पर अपने क्लास के आगे दिए लिंक पर जाएं.