द फॉलोअप डेस्क
CISCE ICSE काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज यानी 30 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।
आईएससी 12वीं के नतीजों का विवरण
आईएससी कक्षा 12 में लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% था, वहीं लड़कियों ने 99.45% के साथ सफलता प्राप्त की। कुल 99,551 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 98,578 छात्र उत्तीर्ण हुए। आईएससी में 99.02 पास प्रतिशत रहा।