logo

QS World Ranking : IIT बांबे ने किया कमाल, पहली बार दुनिया के टॉप 150 संस्थानों में बनाई जगह

IIT_bombay.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (IIT), बांबे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।  संस्थान ने दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों की सूची में अपना नाम शामिल किया गया है। बल्कि इस रैंकिंग तक पहुंचने वाले वाला वह देश का पहला संस्थान भी बन गया है। इस साफ जाहिर होता है कि विश्व स्तर पर  भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों की धमक बढ़ने लगी है। क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की सूची में आईआईटी बांम्बे को 149 वें स्थान पर रखा गया है। आईआईटी बांबे की ओर से यह जानकारी दी गई है। 


आईआईटी दिल्ली 174 वें स्थान पर 
आईआईटी बांबे की ओर से कहा गया कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे को भारत में पहला स्थान मिला है। पिछले साल के संस्थान को 177वां स्थान मिला था। संस्थान ने अपने 2023 के प्रदर्शन में 23 स्थानों का सुधार किया। इसके चलते उसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है और उसे 100 में से 51.7 अंक मिले हैं। वहीं 197 वें स्थान के साथ आईआईटी दिल्ली ने दूसरा स्थान हासिल है। हालांकि, आईआईटी दिल्ली का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले गिरा है। पिछले साल रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली 174 वें स्थान पर था।


क्यूएस के संस्थापक आईआईटी बॉम्बे को दी बधाई
क्यूएस के संस्थापक और सीईओ, नुंजियो क्वाक्वेरेली ने आईआईटी बॉम्बे को अब तक की सर्वोच्च रैंक हासिल करने के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल की रैंकिंग में 2900 संस्थानों को स्थान दिया है इसमें पहली बार 45 भारतीय र विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है। आठ वर्षों में पहली बार किसी भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान ने शीर्ष 150 की सूची में जगह बनाई है।


क्यूएस रैंकिंग में शामिल होने वाले टाप-10 संस्थान 
इस बीच क्यूएस रैंकिंग में जो टाप-10 संस्थान रहे है, उनमें आईआईटी बॉम्बे (149), आईआईटी दिल्ली (197), आईआईएससी बेंगलुरु (225), आईआईटी खड़गपुर (271), आईआईटी कानपुर (278), आईआईटी मद्रास (285), आईआईटी गुवाहाटी (364), आईआईटी रुड़की (369), दिल्ली यूनिवर्सिटी (407) और अन्ना यूनिवर्सिटी (427) शामिल है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N