logo

दरिंदा पति! पत्नी से चटवाया जूठे बर्तन, नाबालिग बेटी से रेप

patipatni.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक पति और एक बच्ची के बाप ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल पति पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी से जूठे बर्तन चटवाता था औऱ अपनी 15 साल की बेटी के साथ पिछले 7 सालों रेप कर रहा था। एसपी निधि नैथानी के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पत्नी ने पुलिस को दिये बयान में बतााय है कि उसे उसका पति शारीरिक और मानसिक तौर पर टॉर्चर करता था। 


बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था 
बेल्ट से पीटता था। विरोध करने पर जूठे बर्तन चटवाता था। हर दिन मारता था। मेरे प्राइवेट पार्टस में चोट पहुंचाता था। मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। वह रोती थी तो उसे भी पीटता था। महिला ने कहा कि उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। वह उसके सभी हरकतों से परेशान हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N