logo

छत्तीसगढ़ : जाना चाहता था प्रेमी लेकिन प्रेमिका रोक रही थी, फावड़े से मा' रकर ली जा'न

chattisgarh.jpg

कोरबा :

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba District) से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की फावड़ा से वार करके हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने पहले साथ में शराब पी फिर शारीरिक संबंध बनाया। फिर प्रेमी ने प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस (Chhattisgarh Police) को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ में मुर्गा खाया और शराब पी
मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है।  35 साल की महिला का दमदहा रामपुर के रहने वाले 19 साल के युवक समारू गोड़ से अवैध संबंध था। उस रात महिला और उसके प्रेमी ने साथ में मुर्गा खाया और शराब पी थी। उसी रात को दोनों ने संबंध भी बनाया था। काफी देर तक दोनों में बातचीत भी होती रही। फिर रात को करीब 3 बजे युवक वहां से जाना चाहता था। मगर महिला उसे रोक रही थी। इसके बावजूद युवक राजी नहीं हुआ। इस पर महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वो नहीं जा सके। बस इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने फावड़ा उठाया और महिला के सिर पर तब तक वार किए। जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

लाश ठिकाने लगाते देख लिया
प्रेमिका की मौत होने जाने के बाद युवक ने उसकी लाश के घसीटते हुए पड़ोसी के घर तक लाया। इस दौरान महिला बिना कपड़ों की थी। लाश ठिकाने लगाने के दौरान वहां रहने वाले शख्स ने उसे देख लिया। ये देखकर युवक वहां से भाग निकला था। जिसके बाद पड़ोसी ने ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी।

शादीशुदा महिला के 3 बच्चे हैं
मिली जानकारी के अनुसार मृतका शादीशुदा थी उसके 3 बच्चे भी हैं। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया था। उसने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जिससे बच्चे बाहर ना आ सकें और अपने प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाने लगी। पुलिस ने इस मामले में कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।