logo

अजब-गजब : किसान ने कराया भैंस के बच्चे का मुंडन, इलाके में बना चर्चा का विषय

up_bhas.jpg

हरदोई:
उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने भैंस के बच्चे का मुंडन (buffalo shaving) कराया है। उस व्यक्ति ने पूरे विधि-विधान के साथ भैंस के बच्चे का मुंडन कराया। व्यक्ति ने इसके लिए बैंड-बाजा का भी इंतजाम किया था और साथ ही 300 लोगों को दावत भी दिया था। फिलहाल भैंस के मुंडन की चर्चा हर तरफ हो रही है।

जानें आखिर क्यों किया किसान ने ये काम!
मामला हरदोई के बघौली थानाक्षेत्र के सुन्नी गांव का है। दरअसल, किसान ने देवी मां से मन्नत मांगी थी और वह पूरी हुई तो उसने भैंस के बच्चे का मुंडन कराया। मिली जानकारी के अनुसार किसान ने गांव के एक देवी मंदिर में पूरे ढोल-नगाड़ों के साथ भैंस के बच्चे का मुंडन कराया। 

किसान ने देवी मां से क्या मन्नत मांगी थी!
किसान का नाम प्रमोद श्रीवास्तव है। उन्होंने बताया कि उसकी भैंसों से होने वाले बच्चे दो-चार महीने में ही खत्म हो जाते थे, जिससे काफी समय से वह इसे लेकर परेशान था। इसके बाद उसने गांव के ही देवी मां के मंदिर में मन्नत मांगी थी कि पड़िया जीवित रही तो मंदिर में मुंडन कराएंगे। किसान ने ठीक वैसा ही किया और करीब 3 साल पहले इस भैंस ने पड़िया को जन्म दिया था, जिसका अब मुंडन कराया गया है।