logo

रेप के बाद सगी बहनों को कीटनाशक पिलाकर मारने वाले 4 हैवानों को फांसी की सजा

हरियाणा.jpg

द फॉलोअप डेस्क, हरियाणा

सोनीपत के कुंडली में हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड मामले में हरियाणा की अदालत ने 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। सजा पाने वाले चारों दोषियों में से 3 बिहार के दरभंगा जिले का और 1 समस्तीपुर जिले का है। इन चारों को सोनीपत के कुंडली में किराए के मकान में 2 नाबालिग बहनों से दुष्कर्म और कीटनाशक पिलाकर उनकी हत्या करने का दोषी पाया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरूचि अतरेजा सिंह की अदालत ने चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई।


सगी बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या के दोषी
मिली जानकारी के अनुसार पूरी वारदात सोनीपत के कुंडली के एक किराये घटी। दरअसल, यहां किराए के मकान में मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक विधवा महिला 2 बेटियों और 3 बोटों के साथ रहतती थी। घटना को अंजाम देने वाले युवक पड़ोस में ही रहते थे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि चारों ने पहले महिला की दोनों बेटियों के साथ गैंगरेप किया और फिर कीटनाशक पिलाकर उनकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि यह जघन्य वारदात पीड़िताओं की मां के सामने हुआ। महिला ने बाद में पुलिस को बताया कि बदमाशों ने वारदात की जानकारी किसी को देने पर उनके बेटों को भी जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने डर से मुंह नहीं खोला। हालांकि, मृतका दोनों बहनों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सारी हकीकत सामने आ गई। 


वकीलों ने मुफ्त में लड़ा पीड़ित परिवार का केस
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वारदात का शिकार होने वाला पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। उनके पास केस लड़ने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि, पुलिस, वकील औ स्थानीय लोगों की सहायता से दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि 2 वकीलों ने महिला का केस बिना पैसा लिए लड़ा। सबूतों और साक्ष्यों के आधार पर चारों को फांसी की सजा सुनाई गई। उधर, चारों दोषियों के परिजन सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत जाने की तैयारी में हैं।