logo

डिनर नहीं पकाया तो पति ने पत्नी के किए टुकड़े, फिर पूरी रात उतारी खाल 

crime43.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद इन टुकड़ों से खाल और मांस तक उतार डाला। मृतक महिला की पहचान 32 साल की पुष्पा के रूप में हुई है। दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरेज की थी। पुलिस ने आरोपी पति शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों ने लव मैरिज की थी 
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए शिवराम ने उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने पहले पुष्पा का सिर काटा और रसोई में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। दंपत्ति अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे। आरोपी एक आरा मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि शिवराम और पुष्पा की शादी 9 साल पहले हुई थी। दोनों की शादी को लेकर परिवार राजी नहीं था क्योंकि दोनों की जातियां अलग थीं। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया और किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगे। शुरू में कुछ दिन ठीक रहा। दोनों के एक बेटा भी हुआ लेकिन जैसे-जैसे खर्चे बढ़े उनके बीच तनाव होने लगा।


खाना नहीं बनाया था पुष्पा ने 
कमाई को लेकर पति-पत्नी में अकसर झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ उसके बाद शिवराम काम पर चला गया। इधर पुष्पा ने गुस्से में खाना नहीं पकाया। अपने 8 साल के बेटे को थोड़ा कुछ खिलाकर सुला दिया। रात को शिवराम काम से लौटा और उसने पुष्पा से खाना मांगा। पुष्पा ने कहा कि उसने खाने में कुछ नहीं पकाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ा की शिवराम ने पुष्पा पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद डर गया और लाश ठिकाने लगाने के लिए उसके शव के टुकड़ किए। इन टुकड़ों से खाल और मांस उतार दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। यह पूरी रात यह काम करता रहा।


ऐसे पकड़ा गया शिवराम
अगले दिन सुबह उनके कमरे में कोई आहट नहीं मिली तो मकान मालिक को शक हुआ। उसने कमरे में झांककर देखा तो होश उड़ गए। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Tags - Karnataka Karnataka news Karnataka crime Karnataka latest newsKarnataka Karnataka update