logo

प्रपोजल ठुकराया तो सिरफिरे ने 21 वर्षीय युवती को चाकुओं से गोद डाला, 7 महीने से कर रहा था परेशान

crime39.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कर्नाटक के हुबली में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज लड़के ने एक लड़की की हत्या कर दी। 15 मई को 21 साल की अंजली अंबीगेरा ने 23 साल के लड़के विश्वा उर्फ गिरीश सावंत को प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद विश्वा ने अंजली के घर में घुसकर चाकू से गोद-गोदकर मार डाला। उसके खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मर्डर का केस दर्ज हुआ है। 


घर में घुसकर मारा चाकू

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अंजलि अम्बिगेरा बुधवार  सुबह अपने घर में सो रही थी तभी गिरीश सावंत उसके घर में घुस आया और उस पर चाकू से बार-बार वार किया। सावंत अब फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गिरीश बार-बार अंजलि पर उसके साथ रिश्ता शुरू करने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। अंजली के इनकार करने पर गिरीश ने उसपर हमला शुरू कर दिया। मृतक का के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने उनको सात महीने पहले बताया था कि गिरिश उसे परेशान कर रहा है। इस पर मैंने गिरिश को चेतावनी भी दी थी लेकिन आखिरकार उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 


पुलिस कर रही जांच 
पुलिस ने पीड़िता के घर का दौरा किया और उसका शव बरामद किया। प्रभारी आयुक्त गोपाल बयाकोड ने इस मामले को लेकर कहा, ''सुबह 5-6 बजे के बीच हुबली में अंजलि नाम की लड़की की उसके घर में हत्या कर दी गई। आरोपी उसे जानता है, वह उसके घर में घुसा, उससे बात की और उसे चाकू मार दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। कारण अभी पता नहीं चला है, जांच जारी है।''
 

Tags - Karnataka news Karnataka ki Khabar Karnataka latest news Karnataka crime Karnataka hindi news young man stabbed girl girl rejected proposal