logo

कुशीनगर : सिरफिरे आशिक ने रे' ता शादीशुदा प्रेमिका का ग' ला, खुद की भी ली जा' न

sirphera_aashiq.jpg

कुशीनगर:
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar in Uttar Pradesh) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार दोपहर एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका का गला रेत दिया। उसने खुद पर भी आरी चला दी। दोनों को आनन-फानन में  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज (Gorakhpur Medical College ) ले जाया गया जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई वहीं प्रेमिका की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मौका देख जुमराती घर में घुसा औऱ गला रेत दिया
मामला कुशीनगर के बेलवा गांव का है। यहां के रहने वाले शबरे आलम का निकाह महाराजगंज जिले के बनकट्टी गांव की मरजीना (24) से 2016 में हुआ था। शबरे आलम का कहना है कि रविवार को मैं किसी काम से बाहर गया था। मरजीना घर पर अकेली थी। तभी मौका देखकर जुमराती घर में घुसा और उसका गला रेत दिया। चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो उसने खुद का गला भी रेत लिया।

मरजीना का जुमराती से था प्रेम-प्रसंग
 गाम्रीणों के मुताबिक निकाह के 6 महीने बाद शबरे आलम सऊदी में नौकरी करने चला गया था। इसी बीच उसकी पत्नी मरजीना का पड़ोसी जुमराती (23) से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। जनवरी 2022 में मरजीना का निकाह शबरे आलम से हुआ था। शादी के कुछ दिन बात पति कमाने साऊदी चला गया। इसी बीच मरजीना का जुमराती से प्रेम-प्रसंग चलने लगा और मरजीना जुमराती के साथ कोर्ट मैरिज कर रहने लगी।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी मरजीना
इस बारे में जब शबरे आलम को पता चला तो वो गांव लौटकर आया। उसने अपनी पत्नी को पहले बहुत समझाया कि घर चलो लेकिन पत्नी ने उसकी एक न मानी। तंग आकर शबरे आलम ने कानून का दरवाजा खटखटाया।  पत्नी की दूसरी शादी को खारिज करने की मांग की। कोर्ट में सबूत और गवाहों के बाद फैसला शबरे आलम के पक्ष में आया। कोर्ट मैरिज टूट गई। शबरे आलम अपनी पत्नी मरजीना को वापस लाकर अपने घर रहने लगा। इसके बाद से ही जुमराती मरजीना को परेशान करने लगा। उसने मरजीना पर बहुत दवाब बनाया। जब मरजीना ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।


एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि महिला के प्रेमी की मौत हो गई है। जबकि महिला की हालत गंभीर है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जुमराती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।