logo

5 बच्चों की मां प्रेमी को लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा

gupt.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में लोगों ने एक प्रेमी जोड़े खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पांच बच्चे हैं। 10 साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। जब महिला अपने प्रेमी के साथ लौटकर आई तो लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बांधकर पीटा। 


महिला का रिश्ता नहीं पसंद था गांव वालों को 
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले महिला के पति निधन हुआ है। पति की मौत के बाद महिला एक युवक के साथ गांव से चली गई थी। कुछ सालों से उसी के साथ महिला रह रही थी। महिला के पांच बच्चे भी हैं। जब महिला अपने प्रेमी के साथ वापस गांव लौटी तो गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। महिला के प्रेम संबंध को लेकर गांव के कुछ लोगों को आपत्ति थी। इसी को लेकर प्रेमी जोड़े को पकड़कर गांव वालों ने खंभे से बांध दिया और बेरहमी से मारपीट की। 


एक व्यक्ति गिरफ्तार 
जानकारी के अनुसार, महराजगंज की फरेंदा पुलिस ने वीडियो के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि  फरेंदा थाना क्षेत्र का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला को खंभे से बांधकर पिटाई की जा रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में फरेंदा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली विधवा महिला गांव के ही युवक के साथ कहीं चली गई थी। लौटने के बाद उसके ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई की। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।