द फोलोअप डेस्क:
ओडिशा के कंधमाल के चाकापद थानाक्षेत्र में कलयुगी भाई ने अपने 4 दोस्तों के साथ अपनी सगी बहन के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना बीते माह 3 नवंबर की है। दरअसल, पिछले दिनों स्थानीय पुलिस को जंगल से युवती का सड़ी-गली हालत में शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में थी। छानबीन में पुलिस को मृतका के भाई के ही संलिप्तता की जानकारी मिली।
आरोपी भाई ने कबूला अपना गुनाह
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका अपना साली से अवैध संबंध था। उसकी बहन ने उसे साली के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी से बहन उस पर साली से अवैध संबंध खत्म करने का दबाव बना रही थी। आरोपी का कहना है कि बहन धमकी देती थी कि यदि मैंने साली से अवैध संबंध खत्म नहीं किए तो वह सबको बता देगी। इस बात से मुझे गुस्सा आ गया और मैंने हत्या की प्लानिंग की।
3 नवंबर को हुआ था जघन्य हत्याकांड
आरोपी भाई ने पुलिस को बताया कि 3 नवंबर को जब उसकी बहन सियाली के पत्ते लाने के लिए पास के जंगल में गई तो मैं भी बहाने से पीछे गया। वहां मैंने अपने 4 दोस्तों को भी बुला लिया। हमने वहां बैठकर शराब पी। इसके बाद बहन को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गला घोंटा और कुल्हाड़ी से काट डाला।
आरोपी ने ही दर्ज कराई थी प्रथामिकी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ही 6 नवंबर को अपनी बहन की गुमशुदगी का मामला चाकापद थाना में दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो लड़की की लाश जंगल से बरामद हुई। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई। छानबीन में पाया कि भाई ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन का गैंगरेप किया और कुल्हाड़ी से काट डाला।