द फॉलोअप डेस्क, रांची:
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 100 करोड़ रुपये मिले हैं। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 100 करोड़ रुपये मिले हैं। आयकर विभाग ने बुधवार शाम को कार्रवाई शुरू की थी जो गुरुवार को दोपहर तक जारी है। बताया जाता है कि राज्यसभा सांसद धीरज साहू के करीबी शराब कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। ओडिशा के संबलपुर, राउरकेला, बोलांगीर और बौध सहित आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। संबलपुर में कुछ बैंक अकाउंट सीज करने की भी खबर है।

बुधवार को ही 3 राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा
गौरतलब है कि धीरज साहू और उनके करीबियों के कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी हुई थी। गुरुवार को भी कई ठिकानों पर छापा मारा गया। जो पैसे बरामद हुए हैं उनकी काउंटिंग जारी है। बताया जाता है कि अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद होने की सूचना है। अभी पैसे गिने जा रहे हैं। आंकड़ा बढ़ सकता है। आयकर विभाग ने बौध डिस्टलरीज प्राइवेड लिमिटेड में छापा मारा। दावा है कि यह कंपनी धीरज साहू के भाई शिवप्रसाद साहू के नाम रजिस्टर्ड है। कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के इन ठिकानों पर छापा
गौरतलब है कि बुधवार को 3 राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार को भी जारी है। आयकर विभाग ने बुधवार को ही पश्चिम बंगाल के कोलकाता, ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर के ठिकानों पर छापा मारा। झारखंड के रांची और लोहरदगा में भी छापा मारा। हालांकि, धीरज साहू के रांची और लोहरदगा आवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। बताया जाता है कि मामला शराब कारोबार में टैक्स की चोरी से जुड़ा है।
धीरज साहू के करीबियों के नाम ओडिशा में कई प्रतिष्ठान
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मताबिक धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर ओडिशा में कई पतिष्ठान हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा लिमिटेड, क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद बिवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। गौरतलब है कि क्वालिटी बॉटलर्स में विदेशी शराब की बॉटलिंग होती है। धीरज साहू झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद है। वे तीसरी बार सांसद बने हैं। मूलरूप से झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले धीरज साहू ने 1977 में छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की थी।