logo

राजस्थान में जीत की ओर बढ़ रहे ये 8 निर्दलीय उम्मीदवार बदल सकते हैं सत्ता का समीकरण

rajasthan2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिरती दिखाई दे रही है। यहां बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। अबतक मिले चुनावी नतीजों के रुझान से यही कहा जा सकता है। अधिकतर सीटों पर यहां बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं। लेकिन कांग्रेस और बीजेपी की बात अगर रहने दें, तो राजस्थान की आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत की ओऱ बढ़ रहे हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि बहुमत के लिए इन आठ उम्मीदवारों की भूमिका अहम हो सकती है। अगर ये आठ निर्दलीय उम्मीदवार एक मंच पर आ जाते हैं, तो यहां सरकार बनाने में इनकी अहम भूमिका होगी। हालांकि शाम तक पता चल जायेगा कि राजस्थान में किसी पार्टी को बहुमत मिलेगा या नहीं। 

ये हैं 8 निर्दलीय उम्मीवार 
मिल रहे रुझानों के अनुसार राजस्थान के आठ निर्दलीय विधानसभा चुनाव में जीत की ओऱ बढ़ रहे है। ये आठ उम्मीदवार हैं, रविंद्र सिंह भाटी, रितु बनवाट, चंद्रभान सिंह चौहान, युनूस खान, योगी लक्ष्मण नाथ, मुख्त्यार अहमद, ताराचंद्र दयाल और जीवाराम चौधरी। गौरतलब है राजस्थान में अभी 99 सीटों पर बीजेपी और 80 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसी के साथ राज्य में आठ निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं। एक खबर में ये भी बताया जा रहा है कि इन निर्दलीय उम्मीवारों से एक बडे राजनीतिक दल के एक नेता संपर्क बनाने के अधिकृत किये गये हैं।

जीत का श्रेय पीएम मोदी को 

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता अमित मालवीय ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी नजर आ रहे हैं। फोटो के ऊपर लिखा गया है, 'देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी।' बता दें कि सभी राज्यों में बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। सभी तीन राज्यों में जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया जा रहा है।