द फॉलोअप डेस्क
I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक के तारीखों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से होगी। इससे पहले ये बैठक 6 दिसंबर को होनी थी लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग-अलग कारणों से बैठक में शामिल होने में अपनी असमर्थता जताई थी। जिसके बाद बैठक को टाल दिया गया था।

जयराम रमेश का ट्वीट
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा है कि INDIA की पार्टियों के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से होगी। जुड़ेगा भारत,जीतेगा INDIA!
INDIA की पार्टियों के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से होगी।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 10, 2023
The 4th meeting of the leaders of INDIA parties will be held on Tuesday December 19th, 2023 in New Delhi at 3pm.
जुड़ेगा भारत
जीतेगा INDIA!

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अहम है बैठक
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उसके बाद इंडिया गठबंधन की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। केवल तेलंगाना में ही कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता गंवानी पड़ी। इस बैठक में न केवल लोकसभा सीटों के बंटवारे बल्कि बीजेपी की मजबूती और रणनीतियों पर भी बात होनी की संभावना है।