logo

Mission Agneepath : भारतीय वायुसेना ने जारी किया अग्निपथ भर्ती स्कीम-2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

air_force.jpg

डेस्क:

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने अग्निपथ भर्ती योजना 2022 (Agneepath Recruitment Scheme 2022) परिणाम की घोषणा कर दी है। यह परिणाम फेज 1 परीक्षा के जरिये जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अग्निपथ परिणाम-2022 चेक कर सकते हैं। बता दें कि यह  परीक्षा 24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक आयोजित हुआ था।


1 दिसंबर 2022 से होगी दूसरे फेज की परीक्षा
बता दें कि यह फेज 1 वन का परिणाम जारी किया गया है। इस फेज में सफल उम्मीदवारों को दूसरों फेज के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा 1 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन भर्ती अभियान के द्वारा एयर फोर्स में अग्निवीर के कुल 3500 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होकर 5 जुलाई 2022 तक चली थी।


इस प्रकार चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर दिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब उम्मीदवार फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें.
स्टेप 4: फिर उम्मीदवार की स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
स्टेप 5: अब उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवा लें.