logo

खुशख़बरी : यूक्रेन में फंसे करीब 16 हजार भारतीय, आज रात तक 470 लोग पहुंचेंगे स्वदेश

ukrain.jpg

दिल्ली:

यूक्रेन में रूसी हमले का आज तीसरा दिन है। वहां 16 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। भारत लगातार प्रयास में हैं कि वे सुरक्षित रहे और सकुशल उनकी स्वदेश वापसी हो। यूक्रेन स्थित भारतीय  दूतावास उनकी मदद के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। रह-रहकर एडवाइजरी जारी की जा रही है। खुशखबरी है कि यूक्रेन में फंसे पहला  470 भारतीयों का दल आज शाम तक मुंबई पहुंच जाएगा। इनकी वापसी रोमानिया के बुखारेस्ट के मार्फत हो रही है। एयर इंडिया के विमान के रात नौ बजे तक भारत पहुंचने की संभावना है। 

 

रोमानिया और पॉलैंड के जरिये भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। खबरों में बताया गया कि भारत सरकार ने इसके लिए चार विमान से उनकी वापसी होनी है। फंसे लोग पॉलैंड और रोमानिया सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं। वहां से उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से भारत लाया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल सूचना दी थी कि यूक्रेन से भारतीय  नागरिकों को निकालने का कार्य प्रगति पर है। रोमानिया में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव के बकौल भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। दिन-रात दूतावास काम कर रहे हैं।

 

बता दें कि रूस की सेना किसी भी समय यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर सकती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है। लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।