logo

एक्शन : 8 यू-ट्यूब चैनलों को किया गया ब्लॉक, देश विरोधी कंटेंट दिखाने का आरोप

YouTube-Channels-Blocked.jpg


डेस्क:
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) भारत ने 8 यू-ट्यूब चैनलों (Utube Channels) को ब्लॉक कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के कारण इनपर कार्रवाई की गई है। इन्हें आईटी एक्ट 2021 (IT act 2021) के तहत ब्लॉक किया गया है। इसमें 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल हैं।

114 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
ब्लॉक किए गए चैनलों को 114 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था। इनके 85 लाख 73 हजार यूजर्स हैं। मंत्रालय के अनुसार इन चैनलों पर फेक और भारत विरोधी कंटेंट दिखाया जा रहा था। मंत्रालय ने जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया है उनमें लोकतंत्र टीवी, यू एंड वी टीवी, एएम रजवी, गौरवशाली पवन मिथिलांचल, सीटॉप 5TH, सरकारी अपडेट, सबकुछ देखो, न्यूज की दुनिया (पाकिस्तानी चैनल) शामिल हैं। लोकतंत्र टीवी का फेसबुक पेज बैन कर दिया गया है।