logo

बगोदर बस हादसे में जान गंवाने वाले IRB जवान विकास की 45 दिन पहले ही हुई थी शादी

jawan_vikash.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के बगोदर में बीते दिन जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में जवान विकास भगत की मौत हो गई। विकास लोहरदगा जिले के बरनादकोचा गांव के रहने वाले थे। विकास की मात्र 45 दिन पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी के हाथ की मेहंदी का का रंग फीका पड़ता, उससे पहले ही सुहाग उजड़ गया। विकास के घर पर मातम छाया हुआ है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि बगोदर हादसे में 39 जवान घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है। 


4 भाइयों में सबसे बड़ा था विकास
गौरतलब है कि विकास सबसे 4 भाईयों में सबसे बड़ा था। उनके पिता का नाम प्रेमचंद भगत है। पिता ने बताया कि विकास की शुरुआती पढ़ाई रांची से हुई है। वह रातू के कार्तिक उरांव विद्यालय और बाद में मारवाड़ी कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। साल 2019 में IRB जवान के रूप में नौकरी लगी। बीते महीने उसकी शादी हुई थी। विकास की मां फूलमानी भगत ने रोते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी कठिनाई से अपने बच्चे को पालन पोषण किया था। गांव में सड़क नहीं होने के कारण वह परिवार से दूर रांची में रहकर पढता था। 


गंभीर रूप से घायलों को भेजा गया रांची
बता दें कि मंगलवार दोपहर बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घाघरा कॉलेज के निकट फ्लाईओवर के पास मंगलवार को आईआरबी जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में जवान विकास भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 39 घायल हो गए। विकास भगत लोहरदगा जिले के किसको थाना क्षेत्र के बरनादकोचा गांव के रहनेवाले थे। घायलों में जवान मोतीलाल बास्के, हिंदू मांडी, स्वाधीन हेंब्रम, प्रियरंजन एवं गोपाल कुमार गंभीर हैं। घायलों का प्राथमिक इलाज बगोदर ट्रॉमा सेंटर में किया गया। गंभीर रूप से घायल पांच जवानों को धनबाद रेफर कर दिया गया है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतीलाल बास्के, हिंदू मांडी को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया। तीन अभी धनबाद में ही भर्ती हैं। सभी जवान एसएसटी बस पर सवार होकर चुनाव ड्यूटी के लिए गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र जा रहे थे। 

Tags - Jharkhand newsBagodarBagodar bus accidentjawan died