लखनऊ:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ से एक दुखद घटना सामने आई है। एक ही के परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ( UP Police) पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला है जिसमें 3लोगों के नाम लिखे है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।

पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस को दी जानकारी
मामला लखनऊ के जानकीपुरम का है। नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार अपनी पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ रहते थे। बुधवार को घर पर शैलेंद्र कुमार अपनी पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ थे। उनका बेटा फिलहाल बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने गया है। बुधवार को जेई ने अपने पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ जहर खा लिया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि हमें सुबह 9:30 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि जेई शैलेंद्र कुमार ने परिवार सहित जहर खा लिया है। हम तुरंत घर पर पहुंचे और तीनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां बाप और बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां की हालत बेहद गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आगे कहा कि घर पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घर की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल हमें एक सुसाइट नोट मिला है। इसमें तीन लोगों के नाम लिखे है। इसके साथ ही लिखा है कि ये लोग परिवार को धमकी दे रहे थे। उन सभी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।