द फॉलोअप डेस्क
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के नतीजे शनिवार सुबह जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैक भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में एलन करियर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जेईई मेन 2023 सत्र 2 का परिणाम सीधे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।

ऐसे करें चेक
• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
• जेईई मेन्स 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
• अपना जेईई मेन एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और सुरक्षा पिन भरें।
• अब सबमिट बटन पर टैप करें और जेईई मेन रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
• डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने जेईई मेन 2023 परिणाम का एक प्रिंट सहेज कर रख लें।

8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। आंसर सीट 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। जेईई मेन्स सत्र 2 के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं, जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT