द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलांगना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूर कर लिया गया है। इस वजह से झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
जानें क्या है ANI की ट्वीट
ANI की ट्वीट के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने नियमित व्यवस्था होने तक झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपने कर्तव्यों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के एलजी के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
President Droupadi Murmu has accepted the resignation of Dr. Tamilisai Soundararajan as Governor of Telangana and Lieutenant Governor of Puducherry. President appoints CP Radhakrishnan, Governor of Jharkhand to discharge the functions of the Governor of Telangana and LG of… https://t.co/JxOL7hujOQ
— ANI (@ANI) March 19, 2024

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86