logo

रांची में रिम्स-2 और एम्स बनाने के लिए झारखंड ने केंद्र से मांगे 2000 करोड़

rims43.png

रांची
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में आयोजित 16वीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद की बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डॉ. अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने रांची में नए AIIMS की स्थापना, RIMS-2 परियोजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद और राज्य के 8 पिछड़े जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने जैसी बड़ी मांगें पुरजोर तरीके से उठाईं।केंद्र से 2000 करोड़ की मदद का आग्रह
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 4100 करोड़ की लागत से रिम्स-2 परियोजना पर काम कर रही है, जिसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने केंद्र से 2000 करोड़ की वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया। आयुष, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कैंसर पर भी जोर : उन्होंने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की शीघ्र स्वीकृति, सभी सदर अस्पतालों में आईसीयू, सीसीयू और एचडीयू की स्थापना तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ममता वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में केंद्र से सहयोग का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना राज्य की प्राथमिकता है। 8 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव
इसके अलावा कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए आधुनिक मशीनों और अतिरिक्त वित्तीय सहायता की भी मांग की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने चतरा, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, पाकुड़, रामगढ़, सिमडेगा और साहिबगंज समेत अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की। साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों को 100 से बढ़ाकर 200 तथा पीजी सीटों को 250 तक करने का प्रस्ताव रखा, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर हो सके।

Tags - Irfan Ansari AIIMS Ranchi RIMS 2 Jharkhand Health Medical College